झुंझुनू
चंवरा के रवींद्र बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान
डीजे के साथ निकाली रैली जगह-जगह ग्रामीणों ने किया पुष्प वर्षा के साथ स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। कस्बे के रवींद्र बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय चंवरा में वर्ष 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मण राम सैनी रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि महेश कुमार सैनी बलवीर सिंह अशोक कुमार लोकेश कुमार सैनी, हजारीलाल आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार शर्मा द्वारा की गई। वरिष्ठ अध्यापक दीपचंद कड़ाला ने बताया कि कक्षा 10 में सरीता कुमारी ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान तथा मोनिका सैनी 95% प्राप्त कर दूसरा स्थान एवं शिवराज सिंह ने 93.50% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वही 12वीं कक्षा कला वर्ग में रणजीत गुर्जर ने 88.60% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व रौनक गुर्जर ने 88% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा ज्योति सैनी ने 85.80% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वही विज्ञान वर्ग में अमित सैनी ने 94.40% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व अनिष सैनी ने 93.20% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा सुमित कुमार ने 92.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वही 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में गार्गी पुरस्कार के चयनित छात्राओं की संख्या 30 रही। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसकी खुशी में विद्यालय परिवार द्वारा टॉपर छात्रों का फूलमाला पहनाकर, मोमेंटो और गोल्ड मेडल देकर सम्मान किया। वही मिठाई खिलाकर छात्र छात्रों का हौसला अफजाई किया गया। वही डीजे के साथ रैली निकाली गई जो विद्यालय से शुरू होकर चंवरा, चौफूल्या, दीपपुरा, किशोरपुरा, ककराना, चंवरा कैंप होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंची जहां रैली का समापन किया गया। रैली का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। उत्कृष्ट रिजल्ट देने के लिए छात्र-छात्राओं और विद्यालय के समस्त स्टाफ का प्रधानाचार्य शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ सहित अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।



