गोड्डा

अब गोड्डा में ट्रांसफर के विरोध में उतरी एएनएम

कहा, परिवार और बच्चों का भविष्य होगा प्रभावित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में एएनएम संघ ने जताया विरोध
सिविल सर्जन को सौंपा आवेदन
पथरगामा। पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम कर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ट्रांसफर नोटिफिकेशन के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। एएनएम संघ की अध्यक्ष पिंकी कुमारी के नेतृत्व में कर्मियों ने अपनी समस्याओं को सामने रखते हुए स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की।
अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने कहा कि  अधिकांश एएनएम अनुबंध, नियमित एवं डीएमएफटी कर्मी हैं, जो अल्प वेतन पर कार्य कर रही हैं। ऐसे में स्थानांतरण होने से उनके परिवार पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कई कर्मियों के छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनकी पढ़ाई प्रभावित होगी और परिवार की व्यवस्था भी बिगड़ जाएगी। वहीं, संघ की सचिव रूपा कुमारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए स्थानांतरण का निर्णय कर्मियों के लिए बेहद कठिन साबित होगा। उन्होंने विभाग से संवेदनशीलता दिखाते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की। एएनएम संघ ने अपनी मांगों को लेकर सिविल सर्जन को लिखित आवेदन सौंपते हुए स्थानांतरण न करने की गुहार लगाई है। मौके पर साधना कुमारी, चंदा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, नेहा कुमारी, ज्योतिष्ण कुमारी, रेखा कुमारी, पुष्पलता कुमारी, सुजाता कुमारी, सुषमा कुमारी, वीणा महतो, दुर्गा कुमारी, संजू कुमारी, प्रियंका कुमारी, मीना कुमारी, दयामंती कुमारी, रीना मंडल सहित बड़ी संख्या में एएनएम कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button