जालौन

शादी का झांसा देकर युवक ने युवती का किया शोषण

अब शादी से इंकार

 पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का एक वर्ष तक शारीरिक शोषण किया लेकिन अब उसने शादी करने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नगर निवासी युवती ने सोमवार को पुलिस को दिए शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी थी कि लगभग एक‌ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात उरई के मुहल्ला बघौरा निवासी  विकास पुत्र‌ स्वामीदीन से हुई थी जो धीरे धीरे प्यार मे बदल गयी इस दौरान उसने शादी का वायदा कर शारीरिक सम्बन्ध भी बनाना शुरू कर दिया था और लगभग एक वर्ष तक उरई मे घर तथा होटल एवं कालपी मे भी आकर उसने लगातार शारीरिक शोषण किया था और जब वह शादी की बात करती तभी वह बहाना बनाने लगाता था लेकिन जब उसने शादी का दबाब बनाना शुरू किया तो उसने मारपीट कर भगा दिया और कहा कि वह शादी नहीं करेगा और ज्यादा पीछे पड़ी तो ठिकाने लगा दिया जाएगा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ 79 तथा 123 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के मुताबिक जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button