सिंगरौली

वार्ड-42 सेंट जोसेफ स्कूल मार्ग पर अधूरे सीवर कार्य से बढ़ी परेशानी

जाम और हादसे का खतरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खुदाई के बाद निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ देने के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा है। खासकर स्कूल समय में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर खुदाई के कारण वाहन चालकों को जोखिम उठाकर निकलना पड़ रहा है।
नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि अधूरे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए तथा सड़क को पूर्व की स्थिति में बहाल किया जाए, ताकि संभावित जाम और दुर्घटनाओं को समय रहते रोका जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button