बाबूगढ छावनी में बिस्मिल्लाह ढाबा व गर्ग डेयरी पर खाद्य विभाग का औचक छापा।
कार्यवाही कर पनीर, बटर, दूध का एक नमूना संग्रहित कर भेजा लैब।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड । सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय चंद्रशेखर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि , आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदया के निर्देश के क्रम में चन्द्र शेखर मिश्र सहायक आयुक्त (खाद्य)-। हापुड के नेतृत्व में गठित सचल दल जिसमे, पंकज कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सोवेन्द्र सिंह पंघाल विपिन कुमार सिंह, मोहित कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे , जिनके द्वारा जनपद हापुड के बाबूगढ छावनी स्थित गर्ग डेयरी पर औचक छापा मारकर पनीर का एक नमूना, बटर का एक नमूना, दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया एव मौके पर पायी गयी कमियो के लिए सूधार सूचना नोटिस जारी किया जा रहा है।
एन.एच.09 बाबूगढ हापुड स्थित बिस्मिल्लाह ढाबा पर औचक छापा मारकर ग्रेवी का एक नमूना संग्रहित किया गया एव मौके पर पायी गयी कमियो के लिए सूधार सूचना नोटिस जारी किया गया है।



