मेरठ

एमआईटी में बी.कॉम छात्रों का शानदार फेयरवेल “द लास्ट लेजर”, रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी यादगार पार्टी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के बी.कॉम विभाग द्वारा आयोजित विदाई समारोह “द लास्ट लेजर” हर्षोल्लास, उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए नृत्य, संगीत और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन के सुनहरे पलों को एक बार फिर जीवंत किया। पूरे कार्यक्रम में मनोरंजन, उमंग और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने इस शाम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में बी.कॉम ऑनर्स की तनिष्का को मिस फेयरवेल तथा अभिषेक को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। वहीं बी.कॉम एनईपी से नूहा को मिस फेयरवेल और अर्जुन को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. के. एल. खान, प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा एवं डीन डॉ. गौरव शर्मा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर प्रगति करने, अनुशासन बनाए रखने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने में डॉ. मीनाक्षी वर्मा का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन, सहयोग और समर्पण ने समारोह को सुव्यवस्थित और यादगार स्वरूप प्रदान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button