मथुरा

सीएम योगी के आने से पहले बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों को किया हाउस अरेस्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व में बांकेबिहारी मंदिर के दो सेवायतों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। सुबह से ही पुलिस उनके घरों पर पहुंच गई और मुख्यमंत्री के जाने तक घर में ही रहने को कहा, इस पर सेवायतों ने सवाल खड़े किए है। बांकेबिहारी कॉरिडोर के विरोध में आवाज मुखर करने वाले सेवायत हिमांशु गोस्वामी और रजत गोस्वामी को पुलिस ने सुबह ही उनके घर में कैद कर लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पूर्व ही घर में कैद करने पर सेवायत हिमांशु गोस्वामी का कहना है कि सरकार पता नहीं है, क्योंकि हम सेवायतों से डर रही है। हम कोई गलत काम तो नहीं कर रहे। संविधान ने विरोध करने का अधिकार दिया है। उन्होंने कॉरिडोर का विरोध किया था, सरकार का नहीं। पहले वृंदावन में जब योगी जी आए तब भी उन्हें घर में कैद कर लिया और इस बार भी ऐसा ही किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button