मथुरा
मथुरा जनपद में बिना बैठक बेलगाम हुए स्कूल व बुकसेलर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। शिक्षण संस्थानों में नया सत्र शुरू हो चुका है लेकिन अभी तक जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक तक नहीं हुई है। नतीजा जिले में स्कूलों में फीस और किताबों की कीमतों पर नियंत्रण के लिए बनाए गए नियम कागजों तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। निगरानी तंत्र की निष्क्रियता के चलते स्कूलों और बुकसेलरों की मनमानी बढ़ गई है। समिति को हर साल बैठक कर स्कूलों में फीस और अन्य खर्चों की समीक्षा करनी होती है। इस बार बैठक नहीं होने से कई स्कूलों ने बढ़ी हुई फीस वसूलना शुरू कर दिया है वहीं अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि समय पर समीक्षा बैठक हो जाती तो फीस और किताबों की कीमतों पर नियंत्रण संभव था।



