गोड्डा
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देेश पर सदर अस्पताल परिसर में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल के अधीक्षक डा. तारा शंकर झा ने कहा कि स्वस्थ्य समाज पर देश के विकास की बुनियाद टिकी हुई है। इसलिए प्रत्येक वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लू एच ओ ) द्वारा 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 का थीम है कि स्वास्थ्य के लिए एकजुट एवं विज्ञान के साथ खड़े रहें। आज के दिन हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहने के प्रति सचेत करता है। हमें एकजुट होकर सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं को सफल बनाने व वैज्ञानिक दृष्टिकोण का पालन करने की नसीहत देता है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें स्वस्थ्य रहने का अधिकार प्रदान किया है। इसलिए बढ़ते संक्रमण व प्रदूषण के इस दौर में संयमित जीवन जीने की जरुरत है। बच्चों को जंक फूड व पैकेट के फुड पर अधिक निर्भरता स्वास्थ्य के लिए गंभीर संकट पैदा कर सकते हैं। बराबर चिकित्सकों की सलाह लें। छोटी- छोटी बीमारी में भी चिकित्सकों की सलाह से ही दवा का सेवन करें। मौसम बदलने पर सावधानी बरतने की जरुरत है। दूषित पानी के सेवन से बचें। इसके अलावा अधिकार मित्र नवीन कुमार, अविनाश सिंहा, मध्यस्थ दिलीप कुमार झा, अधिवक्ता ज्योतिन्द्र झा, समाजसेवी धर्मन्द्र कुमार झा ,आलमगीर आलम आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विभिन्न गांवों से आए ग्रामीण उपस्थित थे।



