रामपुर शाहबाद

बिल जमा बिजली गायब, शाहाबाद में स्मार्ट मीटर से बिजली कटौती उपभोक्ता परेशान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। स्मार्ट मीटर से अधिक बिल निकलने को लेकर लोगों में रोष देखने को मिला। उपभोक्ताओं ने शाहबाद बिजलीघर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपभोक्ताओं में ज्यादा बिल आने को लेकर साफ नाराज़गी देखने को मिली। उपभोक्ताओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटरों में लोगों के बहुत बिल आ रहे है। बैलेंस शून्य होने पर बिजली आपूर्ति खुद ही बंद हो जा रही है। लोगो को घरों की लाइट चालू कराने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। आरोप था कि बिजली का बिल जमा करने के बाद भी कई दिनों तक उनके घरों की लाइट चालू नहीं हो पा रही है। प्रदर्शन करने वालों में मोहन लाल, नगर निवासी चांदनी, मंगोली निवासी ममता, मोहल्ला कानून गौयान निवासी मो आसिफ समेत दर्जनों लोग रहे। उधर जेई नौशाद अली ने बताया कि हम क्षेत्र में गए हुए थे, लोगों के प्रदर्शन की जानकारी नहीं है। जो बिल जमा नहीं करेगा तो लाइट तो बंद हो ही जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button