बेतुल

बैतूल फौजी कप में केसी हीरोज आमला की धमाकेदार जीत 

अतिथियों की मौजूदगी में खिलाड़ियों ने दिखाया जज्बा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। फौजी कप सीजन–2 में रविवार को प्रमुख मुकाबला पुलिस लीजेंड और केसी हीरोज आमला के बीच खेला गया, जिसमें केसी हीरोज आमला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। विजेता टीम के जीतू ने 15 गेंदों में 41 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया और मैन ऑफ द मैच बने। उन्हें शिक्षक हिम्मत वर्मा द्वारा 1100 नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में सचिन राय जिला अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संघ, पंजाबराव गायकवाड जिला महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ, राजेंद्र प्रसाद साहू जिला अध्यक्ष, समग्र शिक्षक संघ, राजेंद्र कटारे जिला अध्यक्ष, आदर्श शिक्षक संघ, प्रवीण ठाकरे अध्यक्ष, कुनबी समाज, अमरतराव देशमुख उपाध्यक्ष, कुनबी समाज तथा संजय अडलक सचिव उपस्थित रहे।
आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष हाकम रघुवंशी, उपाध्यक्ष विजय रघुवंशी, आयोजक फौजी अशोक रघुवंशी, तथा टूर्नामेंट मैनेजर मनीष ठाकुर और आलोक रघुवंशी द्वारा खेल का संचालन किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button