गोड्डा

महेशपुर काली मंदिर में वाषिक पूजनोत्सव पर कार्यक्रमों की धूम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा‌। बसंतराय प्रखंड के महेशपुर गांव स्थित चर्चित काली मंदिर में मंगलवार को वार्षिक पूजन उत्सव की धूम मची रही। पूजन व दर्शन को लेकर आस्था का जनसैलाब उमड़ने लगा। पिछले पांच दिनों से काली मंदिर परिसर में आध्यात्मिक कार्यक्रम जारी है। शनिवार से ही मंगलगीत, भजन संध्या, पूजन व पंडितों की टोली द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ से ही वातावरण आध्यात्मिक हो गया है। मंगलवार को पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ भी ग्यारह पंडितों के दुर्गासप्तशति पाठ से किया गया। पूजन के दौरान अनवरत दुर्गा सप्तशती पाठ सहित पूजन के दौरान हो रहे वैदिक मंत्रोच्चार से आसपास के श्रद्धालुओं का उत्साह परवान पर है। अहले सुबह से ही जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय विभिन्न मार्गां पर वाहनों की आवाजारी रातभर जारी रहा। मां काली की जयकार से आसपास का क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। संपूर्ण वैदिक कार्यक्रम पंडित अर्जुन झा की अगुवाई में किया जा रहा है। जबकि पुजारी के रूप में झुन्ना झा शामिल थे। पंडित अजुन झा ने बताया कि दुर्गा सप्तशती पाठ के उपरांत माता का विधिवत श्रृंगार एवं पूजन किया गया। तत्पश्चात काली मंदिर से कुछ दूर शैलेश मंडप में ध्वजारोहण एवं विधि विधान से पूजन किया गया। प्राचीन परंपरा के तहत शैलेश बाबा के पूजन के उपरांत ही काली मंदिर में मनोकामना से संबंधित संकल्प शुरू होते हैं। इसमें संकल्प के साथ दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ति के उपरांत यथोचित चढ़ावा चढ़ाया। संकल्प व पूजन के व आरति के उपरांत मंदिर परिसर में ब्राह्मण- कुमारी भोजन किया गया। इसके उपरांत संपूर्ण ग्रामीणों सहित आगंतुृकों ने एक साथ बैठकर महाप्रसाद ग्रहण किया। ब्राह्मण कुमारी पूजन के उपरांत अर्द्ध रात्रि से विशेष हवन व पूजन तांत्रिक विधि एवं माता को भोग लगाया गया। बुधवार की सुबह संपूर्ण ग्रामीणों के बीच महा प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस मंदिर में 500 सालों से पूजन किया जा रहा है। यहां पूरी तरह तांत्रिक विधि से पूजन किया जाता है यह मंदिर तांत्रिक सेखडवार द्वारा स्थापित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा कमेटी सदस्य सहित समस्त ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button