गोड्डा
बालू पर हाय तौबा मचाने के बाद, मस्त थोड़ी सी करवाई
मुफस्सिल थाना की पुलिस ने दो ट्रैक्टर किया है जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अवैध बालू उठाव क्षेत्र के सभी पुलिस वालों को दिखानी पड़ेगी तत्परता
गोड्डा। गोड्डा जिले में बालू का खेल कोई नया नहीं है। कभी सरकारी डाक करके बालू को इस प्रदेश से बाहर के प्रदेश में ले जाया गया है। तो कभी बालू का डाक नहीं होने पर माफियाओं की ओर से बालू का खेल कर चांदी काटने का काम किया गया है। आप तो बालू के प्रकरण में जिले के दो दिग्गज नेता पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव एवं गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव ने खुलकर बालू के खेल पर अपना-अपना तीखा बयान दिया है। चलिए इस बात का गनीमत है कि इन दिग्गज नेताओं ने बालू के खेल को उजागर कर प्रशासन के चैंद की नींद को दबोच लिया है। इसी लिहाज से हाय तौबा मचाने के बाद मुफस्सिल थाना की ओर से कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर बालू जब्त किया गया है। लेकिन यह कार्रवाई महज खानापूर्ति ही कही जाएगी। सूत्रों का कहना है कि बड़े पैमाने पर चल रहे बालू के खेल में सफेदपोश दर्जनों लोगों का स्पोर्ट है। इस वजह से जिले के अलग-अलग घाट से हर रोज बड़े पैमाने पर बालू की हेराफेरी चल रही है। दिग्गज जनप्रतिनिधियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बालू के खेल में कितने जगह पर कमीशनखोरी है, इस बात पर विशेष तवज्जो देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यह पूरी तरह से जनता जनार्दन के बीच जनप्रतिनिधियों मीडिया के माध्यम से रख रखा है। सूत्र यह भी बताते हैं कि कई माह पहले एक नए और ईमानदार पदाधिकारी ने बालू के इस खेल को रोकने का प्रयास किया तो उन्हें कई घंटे तक माफियाओं के बीच ग्रामीणों के आड़ में बंधक जैसे जटिल समस्या का सामना करना पड़ा है। हालांकि वैसे पदाधिकारी के लिए बड़े पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि इस मामले को लेकर उसे वक्त चुप्पी साधे रहे। इस वजह से बालू माफियाओं का हौसला चौगुना बढ़ गया। और अब तो आलम है कि बालू के काफी हेरा फेरी होने के बाद दिग्गज एंव बड़े जनप्रतिनिधियों के बीच भी कोरमा बज गया है। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि कब तक इस बालू के खेल को रोक पाने में विभाग और प्रशासन पूरी तरह से कारगर साबित होता है। इधर, उल्लेखनीय है कि गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमडीहा में बांध खुदाई के स्थान पर बालू का उत्खनन करते हुए परिवहन करने के आरोप में दो अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ कर सुरक्षारत थाना परिसर में रखा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजते हुए अग्रिम करवाई की जा रही है।



