गाजियाबाद

मेवला भट्टी गांव में सीसी सड़क का उद्घाटन

18 लाख की लागत से होगा निर्माण कार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी विकास खंड की ग्राम पंचायत मेवला भट्टी में जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी के प्रयासों से बनने वाली सीसी रोड का उद्घाटन भाजपा नेता ईश्वर मावी ने गांव के वरिष्ठ लोगों से नारियल फोड़कर कराया।उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर ग्रामीणों ने ईश्वर मावी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव का यह रास्ता लंबे समय से जर्जर था, जिससे किसानों और ग्रामीणों को खेत-खलिहान तक आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
ग्राम प्रधान सुरेश बैसला ने बताया कि गांव में करीब 2 हजार वोट हैं, जबकि जिला पंचायत सदस्य के वार्ड में इस गांव के केवल 250 वोट आते हैं। इसके बावजूद उन्होंने गांव में 18 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य करवाया, जिसके लिए उन्होंने समस्त ग्रामवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पवन प्रधान, अंकुर बैसला, बिज्जे कसाना, देवेंद्र साहब, दिनेश बंसल, आदेश बंसल, ओमदत्त बंसल, दीपक बंसल, अरुण कुमार और सार्थक बंसल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button