बरेली

जिलाधिकारी द्वारा  पी एन जी गैस कनेक्शन के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु  प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से सीयूजीएल कंपनी द्वारा संचालित पीएनजी कनेक्शन हेतु आम जनमानस को जागरूक करने संबंधी प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।उपरोक्त प्रचार वाहनों द्वारा जनपद बरेली में भ्रमण कर आम जनमानस को पीएनजी कनेक्शन करवाने के संबंध में व पीएनजी से होने वाले फायदे के बारे में जागरूक किया जाएगा।
जनपद बरेली में वर्तमान में कुल 60788 पीएनजी के प्रचलित कनेक्शन है  के अधिकारियों द्वारा यह भी अवगत कराया है कि वर्तमान में पीएनजी कनेक्शन  ₹5000 का हो रहा है ऑयल कंपनी द्वारा ₹2000 की विशेष छूट प्रदान की जा रही है तथा प्रथम बिल पर ₹500 की अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जा रही है।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी  के  मंशानुसार जनपद बरेली में कुछ मोहल्लों को पूरी तरह से पीएनजी से समृद्ध किया जाएगा तथा उनका एलपीजी फ्री जोन भी घोषित किया जाएगा। इसी के साथ जिलाधिकारी  के आदेश अनुसार ए.डी. एम. कंपाउंड और डीएम कंपाउंड के साथ ही साथ जज कॉलोनी और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी को भी पीएनजी पाइपलाइन से जोड़ने की पहल की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button