सेवा, समर्पण और सुशासन के संकल्प के साथ काम करना भाजपा का मुख्य उद्देश्य-विधायक सुरेश्वर सिंह
गांव चलो अभियान अंतर्गत विधायक सुरेश्वर सिंह ने घर-घर पहुंचकर किया जन सम्पर्क, बांटा पार्टी का झंडा

बहराइच। भाजपा के स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान अंतर्गत मंगलवार को महसी विधानसभा क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान महसी विधायक सुरेश्वर सिंह व ननापारा चीनी मिल के निदेशक भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए पार्टी का झंडा वितरित किया। विधायक सुरेश्वर सिंह ने आमजन को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर पार्टी का झंडा व पंपलेट वितरित किए और लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने भी जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित गांव चलो अभियान को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर जनता के बीच काम करते।




