गाजियाबाद

पीसी स्कूल में ‘इनोविस्टा – द वर्ल्ड ऑफ साइंस एंड क्रिएटिविटी’ का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

गाजियाबाद। पीसीओ स्कूल, गोविंदपुरम में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी ‘इनोविस्टा – द वर्ल्ड ऑफ साइंस एंड क्रिएटिविटी’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि बुद्धप्रिय सिंह, डीआईएसओ गाजियाबाद ने मां शारदा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन कमेटी के उप प्रबंधक सुनील कुमार, प्रधानाचार्या रीना गुप्ता, उप प्रधानाचार्या सीमा उपमन्यु, एच.एम. मीनू तथा रेखा दीक्षित उपस्थित रहीं। प्रदर्शनी में कुल 80 मॉडल विज्ञान, वाणिज्य, गणित, भाषा एवं खेलों पर आधारित थे, जबकि 30 मॉडल शिल्प-कला पर आधारित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भरतनाट्यम द्वारा स्वागत गीत, माता-पिता के प्रति भावों, पर्यावरण संरक्षण और कथक की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। नन्हे विद्यार्थियों द्वारा थीम (सफाई, स्वास्थ्य, पानी बचाओ) भी सुंदर तरीके से तैयार की गई।
वेस्ट मटेरियल से इंक एंड इलेक्ट्रिसिटी, आयुर्वेद इन डेली लाइफ, दिल्ली स्ट्रक्चर, 12 ज्योतिर्लिंग, सेल्फ हेल्प ग्रुप, रॉबर्ट फ्रॉस्ट आदि मॉडलों ने दर्शकों को आकर्षित किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की और अनुभव साझा कर प्रेरित किया। सुनील कुमार और रीना गुप्ता ने अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। छात्रों ने अपने मॉडलों के वैज्ञानिक सिद्धांतों को आत्मविश्वास के साथ समझाया। अभिभावकों और आगंतुकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। सर्वश्रेष्ठ चयनित मॉडल व कलाकृतियों के विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुनील कुमार गुप्ता ने शिक्षकों के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। रीना गुप्ता ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button