ललितपुर
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जीआरपी पुलिस ने सोमवार तड़के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 से एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में रसभरी ब्रांड के 20 टेट्रा पाउच बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात्रि करीब 1.51 बजे उपनिरीक्षक राजेश सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति थैले में अवैध शराब लेकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बीना एंड की ओर जाने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे आवश्यक बल प्रयोग कर प्लेटफॉर्म 2/3 पर लगे एसएनटी बॉक्स के पास पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक का नाम नेहरू नगर निवासी सोनू रैकवार बताया गया है। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद थैले से 20 टेट्रा पाउच (प्रत्येक 200 मिली) अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन पाउच को ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था। जीआरपी पुलिस ने आरोपी सोनू रैकवार के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



