ललितपुर

जिला पंचायत पर मानकों की अनदेखी का आरोप

ललितपुर-कैलगुंवा रोड पर निर्माण को लेकर विवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में नियमों और मानकों की अनदेखी का एक मामला सामने आया है। थाना पनारी निवासी सोबरन सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर ललितपुर-कैलगुवां मार्ग पर उनके मकान के सामने मानकों के विरुद्ध किए जा रहे निर्माण को तत्काल रोकने की मांग की है। पीडि़त सोबरन सिंह के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2002 में कैलगुवां पीडब्ल्यूडी रोड के पास एक भूखंड खरीदा था, जिसका नक्शा उन्होंने 31 जुलाई 2004 को रोड साइड लैंड कंट्रोल एक्ट के तहत स्वीकृत कराया था। उनका दावा है कि उनका निर्माण स्वीकृत नक्शे और रोड मानक के अनुसार ही बना हुआ है। शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया है कि उक्त भूमि को लेकर वर्ष 2014 से न्यायालय सिविल जज (जू.डि.) ललितपुर में एक मामला (वाद सं0 451/2014 ताराबाई आदि बनाम जिला पंचायत) पहले से ही विचाराधीन है। आरोप है कि न्यायालय में मामला होने के बावजूद जिला पंचायत विभाग द्वारा जबरन निर्माण की कोशिश की जा रही है। सोबरन सिंह ने आरोप लगाया कि 05 अप्रैल 2026 को जिला पंचायत के कुछ कर्मचारी और अधिकारी मौके पर आए और ललितपुर-कैलगुवां सड़क से मात्र 15-20 फुट जगह छोड़कर चूने की लाइन डालनी शुरू कर दी। जब पीडि़त ने स्टेट हाईवे और राष्ट्रीय हाईवे के मानकों का हवाला देते हुए आपत्ति जताई, तो कर्मचारियों ने कथित तौर पर धमकी दी कि वह किसी भी कानूनी प्रक्रिया या मानक को नहीं मानते हैं। पीडि़त का कहना है कि यदि यह निर्माण होता है, तो उनके घर के सामने आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाएगा। पीडि़त ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है कि जिला पंचायत द्वारा मानकों की अनदेखी कर किए जा रहे इस निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाया जाए ताकि उनकी संपत्ति और आवागमन के अधिकार सुरक्षित रह सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button