बरेली
सेपकटाकरा में झारखंड की धरती पर परचम लहराने को तैयार यूपी के रणबाँकुरे

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश सेपकटाकरा एसोसिएशन के जांबाज खिलाड़ी झारखंड के रांची में आयोजित होने वाली 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपकटाकरा चैंपियनशिप में अपना लोहा मनवाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बरेली जंक्शन से रवाना होते समय खिलाड़ियों की आँखों में जीत का जुनून और सीने में देश व प्रदेश का मान बढ़ाने का जज्बा साफ दिखाई दे रहा था।
एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिक आनंद के कुशल मार्गदर्शन और पूर्व आईटीबीपी अधिकारी व संयुक्त सचिव तान सिंह के अनुशासित नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की यह टीम पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने जा रही है। टीम के साथ भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की कोच मीना कुमारी, कोच रामकुमार और कोच बी.एस. शर्मा भी खिलाड़ियों के मनोबल को सातवें आसमान पर ले जाने के लिए मौजूद हैं।
विजय संकल्प और किट वितरण:
रवानगी के समय जंक्शन का माहौल किसी उत्सव से कम नहीं था, जहाँ खिलाड़ियों के माता-पिता ने अपने लाडलों को विजयी होने के आशीर्वाद के साथ विदा किया। इस अवसर पर पूर्व आईटीबीपी तान सिंह (संयुक्त सचिव) और उत्तर प्रदेश सेपकटाकरा एसोसिएशन के महासचिव सुमिल एस सिरिया ने स्टेशन पर ही सभी 15 बालक और 10 बालिका खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की। तान सिंह जी ने खिलाड़ियों में जोश भरते हुए कहा कि मैदान पर पसीना बहाने वाला ही इतिहास रचता है।
उत्तर प्रदेश की यह टीम वाराणसी एक्सप्रेस के जरिए रांची के लिए कूच कर चुकी है। पूरी टीम का एक ही लक्ष्य है—पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाना। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टीम को जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।
बालक टीम :- कृष्णा चावला, बादल, अनमोल, कृष्णा सागर, अक्षत, दिग्विजय, समर, देवांश (बरेली), शिवा, राहुल, जयंत (बागपत), देवांश, वैभव(शाहजहाँपुर), अभिमान (लखीमपुर) और शिद्धांत (महोबा)।
बालिका टीम:- मान्या, तेजस्वी, अनुष्का, आकांशा, आरोही, दीक्षा, प्रतिभा, विभूति(बरेली), सोनाक्षी (मेरठ)।



