ललितपुर

खेत में जानवर चराने को लेकर विवाद

धारदार हथियार से हमला, दो पर मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। तालबेहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़टौरा मजरा बैदौरा में खेत में जानवर चराने को लेकर विवाद के बाद मारपीट व जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मुड़टोरा निवासी बृजेन्द्र सिंह पुत्र अमल सिंह ने शिकायत में बताया कि 8 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही शिवम पुत्र प्रताप सिंह व हेमलता पत्नी प्रताप सिंह वहां पहुंचे और उसके खेत में जानवर चराने लगे। जब पीडि़त ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे पीडि़त के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button