नावाडीह के आदर्श वृद्धा आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति, नावाडीह द्वारा संचालित आदर्श वृद्धा आश्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नावाडीह के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का संचालन डॉ. राकेश प्रसाद के नेतृत्व में किया गया, जिसमें आश्रम में निवासरत बुजुर्गों का समग्र स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, नेत्र एवं दंत जांच की गई तथा सभी लाभुकों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
■ डॉ. राकेश प्रसाद ने कहा कि बुजुर्गों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के शिविर उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
■ संस्था के सचिव बासुदेव शर्मा ने बताया कि आदर्श वृद्धा आश्रम में 25 बुजुर्गों के लिए निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि संस्था का उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना एवं उनके स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखना है।
मौके पर संदीप कुमार, फुल कुमारी, पुर्व पंचायत समिति सदस्य किरण देवी, लालु तुरी, चंदन कुमार, मोहन ठाकुर, सोहद्री देवी, बटनी देवी, बिगनी देवी, बाबूलाल नायक आदि उपस्थित थे।




