उत्तरकाशी

प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारणी की बैठक डायट बड़कोट में सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट, उत्तरकाशी में प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तरकाशी की जिला कार्यकारिणी और छह विकासखण्डों की कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक मेजबान विकासखंड नोगाँव के द्वारा आयोजित की गई सभी विकासखंडों के पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने विकासखंड के शिक्षकों की समस्याएं, छात्र हितों के लिए सुझाव, स्कूलों में भौतिक संसाधनों पर विचार, घटती छात्र संख्या पर मंथन, शिक्षकों की वरिष्ठता, वेतन आदि अवशेष भुगतान, शिक्षकों के समायोजन, वर्तमान में नई नियुक्तियों पर चर्चा,बाल्य देखभाल अवकाश की स्वीकृति में विभिन्नता, विद्यालयों के कोटिकरण, 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों की टी ई टी की बाध्यता, पुरानी पेंशन बहाली, संघठन शुल्क, धराली आपदा में शिक्षकों का योगदान, बीआरपी और सीआरपी सहित कई विषयों पर विचार विमर्श किया गया इन सब समस्यायों के निराकरण के लिए संघठन के सभी पदाधिकारी समर्पित और संकल्पित हैं । प्राथमिक शिक्षक संगठन के गौरवशाली इतिहास और अभिभाजित उत्तर प्रदेश से आज तक जो इस संगठन की रीढ़, और हम सबके संरक्षक उदय बिष्ट जी द्वारा सभी को संघ की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई तथा सभी से यह निवेदन किया गया कि संघ की गरिमा और अध्यापकों का विश्वास हमेशा संगठन पर बना रहे । विकासखंड नोगाँव के द्वारा सभी पदाधिकारियों को सम्मान प्रदान किया गया । संघ के जिला अध्यक्ष जयदेव राणा , महामंत्री जनक बिष्ट , कोषाध्यक्ष विजेंद्र पंवार सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चौहान , उपाध्यक्ष वीरेंद्र नेगी , श्रीराम बिष्ट , ओम प्रकाश रावत , प्रसन्ना डोभाल एवं आनंद सिंह नेगी सहित समस्त कार्यकारिणी का हार्दिक आभार I

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button