इन्द्रलोक कॉलोनी स्थित मकान में हुई चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड – थाना हापुड़ देहात पुलिस ने 15 दिन पूर्व मौ0 इन्द्रलोक कॉलोनी स्थित मकान में हुई चोरी की घटना में वांछित/फरार चल रहे अभियुक्त मन्नू सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी मोहल्ला गंगापुरा को गिरफ्तार किया है । जिसके कब्जे से चोरी किए गए 3,80,000/- रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल बरामद की है । गिरफ्तार अभियुक्त मन्नू सिंह द्वारा उक्त घटना में चोरी किए गए आभूषणों को मुथूट फाइनेंस पर गिरवी रखकर 5,08,000/- रुपये का लोन लेना स्वीकार किया है।
सी ओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि, हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 123/2026 धारा 305ए, 317(2), 3(5) बीएनएस की घटना में वांछित/फरार चल रहे अभियुक्त मन्नू सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी मोहल्ला गंगापुरा को गोंदी सलाई अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी किए गए 3,80,000/- रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल बरामद हुई हैं एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



