सीकर

बे मौसम की बारिश गेहूं, जौ, सरसों की फसलों को पहुंचाई नुकसान, क्षेत्र में कोई भी प्रशासन, विधायक, मंत्री किसी ने भी नहीं लिया जायजा, 

किसानों ने किया मुआवजे की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बावड़ी। क्षेत्र में बे मौसम की बारिश ने किसानों की छ माह की मेहनत पर पानी फेर दिया। किसान झाबरमल बाजिया सहकारी समिति सदस्य ठीकरिया व किसान सीताराम बाजिया ने बताया कि गेहूं की फसलों की कटाई करके पुल्लियां बांधकर रखी हुई थी। बारिश के कारण पुल्लियों में पानी भरने से गेहूं की बालियां अंकुरित होने की संभावना है। इतना ही नहीं गेहूं की बालियां व पुल्लियां काली पड़ गई। किसानों ने बताया कि गेहूं की बोलियों में नये गेहूं गुगरी की तरह हो गये। किसान झाबरमल का आरोप है कि बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ जिसको लेकर रींगस तहसीलदार को फोन किया तो फोन नहीं नहीं उठाया गया। ठीकरिया,शाहपुरा, सामोता का बास , मलिकपुर, बावड़ी, लाखनी सहित काफी क्षेत्रों व ढाणियों में बारिश से गेहूं, जौ, सरसों को काफी नुकसान हुआ है। पशुओं के चारा भी बारिश से खराब होने के बाद बताई जा रही है। किसानों का कहना है कि हल्का पटवारी, गिरदावर, प्रशासन, क्षेत्रीय विधायक, मंत्रियों ने अभी तक किसी ने किसानों के खेतों में जाकर शुद्ध बुद्ध तक नहीं ली। ऐसे में किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button