बरेली

बरेली के व्यापारी पुत्र जीशान ने दुबई में हुई दुर्घटना में जान गंवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। युद्ध कहीं भी हो, उसके विनाशक प्रभाव सैन्य बलों पर ही नहीं बल्कि आम लोगों की जिंदगी पर भी उतने ही खतरनाक प्रभाव डालते हैं। सपनों के शहर के नाम से पहचाने जाने वाले दुबई में बरेली के भी बहुत लोग रहते हैं।  मोहल्ला बिहारीपुर के रहने वाले जीशान अजहरी मंसूरी भी उनमें से एक थे। वह दुबई स्थित नेशनल बैंक ऑफ रास अल खैमाह (रेक बैंक) बैंक में काम करते थे। शानदार कॅरियर और मनचाहा पैसा था। जल्दी ही एचआर मैनेजर पद पर प्रमोशन होने वाला था, मगर उससे पहले ही उनके साथ अनहोनी हो गई।
जीशान अजहरी शहर में बिहारीपुर पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले जान मोहम्मद उर्फ लल्ला (लल्ला बिस्कुट वाले) के तीन पुत्रों में में सबसे छोटे थे। 2020 से वह दुबई की बैंक में जॉब कर रहे थे। ईरानी मिसाइल हमले में खाई बनी सड़क ने जीशान की जान ले ली। उनके साथ पाकिस्तानी कार ड्राइवर भी मारा गया। मनहूस हादसे की खबर दुबई से बरेली पहुंची तो परिवार-रिश्तेदार नहीं, बल्कि पूरे इलाके में मातम छा गया। होनहार जीशान की मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया। काफी कोशिशों के बाद गुरुवार को जीशान का शव दुबई से बरेली लाया गया। शाम उनको गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक किया गया।
परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि जीशान की मौत 26 मार्च को उस समय हुई, जब वह दुबई में बैंक के क्लाइंट से मिलकर कार से लौट रहे थे। पाकिस्तान रहने वाला ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। कुछ दिन पहले वहां ईरान से मिसाइल अटैक किया गया था, जिसकी वजह से पहाड़ टूटकर सड़क में गहरा गड्ढा हो गया था और उसमें पानी भर गया था। कार उसी खाई में गिर गई और ड्राइवर के साथ जीशान की जान चली गई। तुरंत रेस्क्यू किए जाने के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button