मथुरा

श्रीकृष्ण सरोवर में तड़प-तड़प कर मर रहीं मछलियां

गंदे पानी पर भड़के ग्रामीण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। श्रीहित हरिवंश चंद्र महाप्रभु की जन्मस्थली बाद गांव स्थित श्रीकृष्ण सरोवर में पिछले दिनों आई बारिश के बाद सरोवर की मछलियां निरंतर दम तोड़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अन्य जलीय जीव भी मर गए हैं। ग्रामीणों ने सरोवर में मछलियों के मरने की जांच की मांग करते हुए हंगामा किया। बाद के इस प्राचीन सरोवर में सैकड़ों मछलियां हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बारिश के बाद सरोवर में मौजूद मछलियों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई है। सरोवर की बदहाली और जलीय जीवों की मृत्यु से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि अडींग नहर से पानी खेतों के रास्ते ग्राम के श्रीकृष्ण सरोवर में आता है। गांव के दिनेश सिंह तरकर का कहना है कि आसपास के इलाके का गंदा पानी भी सरोवर में पहुंचता है, जिससे मछलियों की मौत हुई है। प्रशासन को सरोवर की सफाई करानी चाहिए। मछलियों की मौत की जांच की जानी चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button