
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : ग्राम पंचायत शकलपुरा में जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने डिग्री कॉलेज तक बनने वाली सीसी सड़क का आज उद्घाटन किया। यह सड़क बंथला नहर रोड से होते हुए राजेश पायलट डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार तक बनाई जाएगी। उद्घाटन के दौरान जिला पंचायत सदस्य और महाविद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने साथ मिलकर नारियल फोड़कर कार्य की विधिवत रुप से शुरुआत की। ग्रामीणों द्वारा लम्बे समय से कच्चे मार्ग को पक्का करने की मांग की जा रही थी, जिसे अब जिला पंचायत द्वारा करीब 12 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जा रहा है। इस सड़क के बनने से कॉलेज आने-जाने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को खासतौर पर बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।
अंशु सूरज मावी ने बताया कि महाविद्यालय को जोड़ने वाले दोनों प्रमुख मार्गों को विकसित करना उनका लक्ष्य था, जो अब पूरा हो चुका है। इससे पहले चिरोड़ी रोड से कॉलेज तक जाने वाली सड़क का निर्माण भी कराया जा चुका है।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के मैनेजर विजयपाल कसाना और राजपाल कसाना ने जिला पंचायत सदस्य का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने संस्थान को एक नहीं, बल्कि दो सड़कों की सौगात दी है, जिससे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है।
उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी और अंशु सूरज मावी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें शिवकुमार कसाना, नानक कसाना, वीर सिंह, ज्ञानचंद, दुष्यंत सिंह, हरेंद्र कसाना, आज़ाद कसाना सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल


