खैरथल
खैरथल में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती आज धूमधाम के साथ मनाई जाएगी
शोभा यात्रा , सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : जिला सैनी महासभा खैरथल द्वारा शनिवार को खैरथल के शिवचरन गार्डन में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का 200 वां जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। महासभा सचिव इंदर सिंह दहिया व जिलाध्यक्ष तेजाराम सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा , सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रातः 9:00 बजे अंबेडकर सर्किल खैरथल से शोभायात्रा यात्रा प्रारंभ की जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल शिवचरन गार्डन किशनगढ़ रोड खैरथल पर पहुंचेगी।शोभा यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों से समाज बंधु अपनी – अपनी झांकियां लेकर आएंगे।
शोभायात्रा में ब्रास बैंड , सपेरा बीन बैंड, ढोल नगाड़ा पार्टी , झांकियां , पुष्प वर्षा आदि शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण रहेंगे।
प्रातः 11:00 बजे शिवचरन गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे हैं। अध्यक्षता जिला सैनी महासभा अध्यक्ष तेजराम सैनी करेंगे तथा दीप प्रज्ज्वलन उद्योगपति ईश्वर सैनी द्वारा किया जाएगा।सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी व राजस्थानी लोक नृत्य, झांकी नृत्य व स्कूली बच्चों के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।इस अवसर पर 80 वर्ष व इससे अधिक उम्र के वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया जाएगा। कलाकारों व सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा तथा सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर खैरथल – तिजारा जिले व सैनी समाज बारह गांव के समाज बंधु अपने वाहनों व बसों से बहुत बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचेंगे। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष तेजराम सैनी, अशोक सैनी, पार्षद मंगतूराम सैनी,सुभाष सैनी, इंद्रसिंह दहिया, देवकीनंदन सैनी, श्याम सैनी, लक्ष्मण सैनी, हीरालाल, अमन मौजूद रहे!

