गोड्डा

कुशबिल्ला गाँव में मदरसे का उद्घाटन

धार्मिक शिक्षा के नए केंद्र की हुई शुरुआत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा जिले के कुशबिल्ला गाँव में शुक्रवार को एक नए मदरसे का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुरआन की तिलावत और दुआ से हुआ। उद्घाटन समारोह में गोड्डा जिले के कई मौलाना साहब, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।ग्रामीणों के आपसी सहयोग और प्रयास से यह मदरसा स्थापित किया गया है। इस मदरसे में बच्चों को धार्मिक के साथ-साथ बुनियादी शिक्षा भी दी जाएगी। शिक्षकों को ग्रामीणों के सहयोग से मानदेय प्रदान किया जाएगा ताकि शिक्षा व्यवस्था नियमित और सुदृढ़ बनी रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मदरसा शिक्षा समाज के नैतिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने की आवश्यकता पर बल दिया।मौके पर अब्दुल अंसारी, अख़्तर अंसारी, मोहसिन अंसारी, सरफ़राज़ अंसारी, अनवर अंसारी, आलम अंसारी, मोकीम अंसारी सहित कई सम्मानित ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए मौलाना साहब मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मदरसे की सफलता और प्रगति के लिए दुआ की।ग्रामीणों ने कहा कि इस मदरसे की स्थापना से क्षेत्र के बच्चों को धार्मिक शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी और गाँव में शिक्षा का वातावरण और बेहतर बनेगा।कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण किया गया और उपस्थित लोगों ने मिलकर मदरसे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button