गोड्डा

महागामा में गूंजा ‘वंदे मातरम’, राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर महागामा के राजेंद्र स्टेडियम में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने किया। इस विशेष आयोजन में अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस बल, शिक्षक, विद्यार्थी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन से हुई। जिससे पूरा स्टेडियम देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। एसडीओ आलोक वरण केसरी ने अपने संबोधन में कहा कि “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, यह भारत माता के प्रति हमारी अटूट श्रद्धा और एकता का प्रतीक है। आज हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि देशहित में सदैव एकजुट रहेंगे। ”वहीं, एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा ही राष्ट्र की असली ताकत हैं। वंदे मातरम का संदेश हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। ”कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। अंत में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा राजेंद्र स्टेडियम गूंज उठा।इस अवसर पर स्थानीय बुद्धिजीवी, समाजसेवी और सैकड़ों की संख्या में नागरिकों की उपस्थिति ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button