बरेली

प्रधान और पूर्व प्रधान गुटों में चले लाठी-डंडे

12 से ज्यादा घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बरेली में पंचायत चुनाव को लेकर खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। नवाबगंज में ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच भयंकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटनाक्रम नवाबगंज तहसील के जरेली गांव का है। बताते हैं कि यहां मौजूदा ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच भयंकर बखेड़ा हो गया। हालांकि दोनों पक्षों के बीच पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर ताजा घटनाक्रम हुआ है। लेकिन इसे पंचायत चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। किसी बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे चलने लगे और पत्थराव होने लगा। काफी देर तक गांव में दहशत का आलम बना रहा। मारपीट में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। इसमें एक ही हालत गंभीर बनी है। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो हालात काबू हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button