गोड्डा

पीपरा में 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत एक्स-रे शिविर आयोजित

111 लोगों की हुई जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। शुक्रवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे 100 दिवसीय टीबी अभियान के अंतर्गत पीपरा गांव में विशेष मोबाइल एक्स-रे वैन के माध्यम से जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 111 लोगों का एक्स-रे किया गया, जिसमें 37 पुरुष एवं 74 महिलाएं शामिल रहीं।यह एक्स-रे वैन गोड्डा जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई थी, जिसका उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान कर उनका समय पर इलाज सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम में पथरगामा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी  डॉ. मोहन पासवान के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अभियान को सफल बनाने में पीपरा की मुखिया राधा रानी महतो का विशेष योगदान रहा। जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को टीबी उन्मूलन के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया।स्वास्थ्य कर्मियों ने एक्स-रे जांच के साथ-साथ ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक भी किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने बताया कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों की जल्द पहचान कर उन्हें समुचित इलाज उपलब्ध कराना है।उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के तहत अगला शिविर 11 अप्रैल 2026 को बंदनवार में आयोजित किया जाएगा। मौके पर एसटीएस प्रतीक कुमार, एसटीएलएस मुकेश कुमार, सी एच ओ सूरज महतो, लैब टेक्नीशियन धर्मेंद्र कुमार, एएनएम शांति कुमारी, किरण कुमारी सहित स्वास्थ्य सहीया मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button