पाकुड़

सिद्धू-कान्हू जयंती पर विधायक स्टीफन मरांडी ने किया माल्यार्पण, वीर शहीदों को किया नमन

MLA Stephen Marandi garlanded the statues of Sidhu and Kanhu on their birth anniversary and paid homage to the brave martyrs.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाये विधायक स्टीफन मरांडी ने सिद्धो-कान्हू जयंती के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित सिद्धू-कान्हू चौक पहुंचकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने आदिवासी परंपरा के अनुसार विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने वीर शहीद सिदो और कान्हू के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 30 जून 1855 को साहेबगंज जिले के भोगनाडीह गांव से सिदो-कान्हू के नेतृत्व में संताल हूल की शुरुआत हुई, जिसने अंग्रेजी शासन और महाजनों के शोषण के खिलाफ व्यापक आंदोलन का रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि यह क्रांति लगभग नौ महीने तक चली और इसमें हजारों आदिवासी शामिल हुए। इस विद्रोह के प्रभाव के चलते अंग्रेजों को प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करना पड़ा और संताल परगना को अलग जिला बनाकर विशेष कानून लागू किए गए. विधायक ने कहा कि संताल हूल केवल एक विद्रोह नहीं था, बल्कि यह स्वतंत्रता और आत्मसम्मान की लड़ाई थी, जिसमें संथालों के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। आज का संताल परगना क्षेत्र उसी संघर्ष का परिणाम है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, प्रखंड सचिव मइनुद्दीन अंसारी, संगठन के कई पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button