भोगनाडीह में सिदो-कान्हू जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह, सांसद विजय हांसदा हुए शामिल
Tribute ceremony on Sido-Kanhu Jayanti in Bhoganadih, MP Vijay Hansda participated

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बरहेट (साहिबगंज), 11 अप्रैल 2026 शनिवार को साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड अंतर्गत भोगनाडीह में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अमर शहीद सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और त्याग हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। सांसद ने कहा कि अमर वीरों का बलिदान समाज को अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा। इस मौके पर बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, साहिबगंज उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और “सिदो-कान्हू अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।



