पाकुड़

पाकुड़ विधायक निसात आलम ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Pakur MLA Nisat Alam visited rural areas and gave instructions for quick solution of problems.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक  निसात आलम ने शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत झिकरहटी पश्चिम, उदयनारनपुर एवं किस्मतकदमसर के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है, ताकि आम जनता को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। दौरे के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने अपील की कि यदि किसी दस्तावेज या सूची में नाम से संबंधित कोई त्रुटि हो, तो उसे शीघ्र सुधार कराएं। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, मुखिया अरीफ हुसैन, मुखिया मो० अबु ताहेर, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, मिरजाहन विश्वास, रामविलास महतो, मुखिया राजा, आबूतहर, सिराजुद्दीन शेख, अबस अली, डॉ. ऐनुल हक़, अनारूल शेख, जमीरुल अंसारी, मोनीरूल शेख, सोहिदुल शेख सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button