मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में लगेगा स्पेशल एचपीवी टीकाकरण कैंप
बरेली की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के अवसर पर जनपद के तीन नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों – नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना शहर, नदोसी और पीरबहोड़ा पर किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एक विशेष स्पेशल एचपीवी (HPV) टीकाकरण शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण अभियान मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है हमारा उद्देश्य बरेली की बेटियों को एक स्वस्थ और कैंसर मुक्त भविष्य देना है। अपनी लाडली को दें सुरक्षा का उपहार, HPV टीके से करें कैंसर पर वार’के संकल्प के साथ हम इस स्पेशल कैंप को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। स्वास्थ्य केंद्रों के सभी प्रभारियों को वैक्सीन की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।” 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने हेतु टीका लगाया जाएगा। अभियान की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह नें बताया कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन डॉ. अजमेर सिंह, समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और जिला स्वास्थ्य समन्वयकों द्वारा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।


