रामपुर शाहबाद
जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार घायल केस दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार घायल केस दर्ज पटवाई कस्बा निवासी जगजीत सिंह ने थाने में शिकायत पत्र देकर बताया है कि वो अपने बेटे के साथ गांव नरखेड़ा खेत से घर वापस लौट रहे थे वहीं रास्ते में गैस गोदाम के पास 27 मार्च को सामने से आ रही जेसीबी ने उनकी मोटरसाइकल को टक्कर मार दी। जिसमें उनके बेटे हरमनप्रीत सिंह को गंभीर चोटें आई वहीं घायल हरमनप्रीत को आनन फानन में विवेकानंद अस्पताल मुरादाबाद में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।


