रामपुर शाहबाद
आमने-सामने से हुई दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। रामपुर चौराहे से बिलारी चौराहे तक चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, परंतु इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ती चली जा रही है। आपको बता दें कि ग्राम रुस्तमपुर निवासी 40 वर्षीय सर्वेश अपने भाई की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर शाहबाद किसी कार्य से आए थे। दोपहर लगभग 2:30 बजे शाहबाद से अपने गांव की ओर जाते समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद के निकट सामने से आ रही दूसरी मोटर साइकिल से टकराकर मार्ग पर गिर गए और घायल हो गए उनके घुटने में चोट आई। गनीमत यह रही कि दोनों की मोटरसाइकिलों की स्पीड काफी कम थी वरना एक बहुत बड़ा हादसा घटित हो सकता था । वह भाई के साथ तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया।


