गोड्डा

एनएचआई लकड़ी डंप में भीषण आग, लाखों की लकड़ी राख 

तीन दमकल भी नहीं बुझा पाईं पूरी आग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड्डा कॉलेज के पीछे वन विभाग की जमीन पर बने NHI के लकड़ी डंप में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस आगजनी में लाखों रुपये की लकड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। घटना नेशनल फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे काटी गई लकड़ियों के भंडारण स्थल की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, लकड़ियों को जमा कर गोदाम के रूप में रखा गया था, जहां अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि, काफी मशक्कत के बावजूद दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने में सफल नहीं हो सके।आग लगातार धधकती रही, जिससे आसपास के गांव और मुहल्लों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की लपटें और धुआं तेजी से फैल रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।फिलहाल प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button