गोड्डा
जनगणना के आंकड़े हर क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला अंतर्गत DMFT सभागार में 16 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अर्थात मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित जिला स्तरीय तीन दिवसीय फिल्ड प्रशिक्षकों ( PGT शिक्षकों) का दिनांक 08.04.2026 से 13.04.2026 तक दो बैचों में आयोजन किया गया। उन्हें जनगणना अधिनियमों, नजरी नक्शा बनाने एवं HLO App के माध्यम अनुसूची भरने संबंधी बारीकियों से अवगत कराया गया। उक्त प्रशिक्षण उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजन किया गया। कहा का जनगणना के आंकड़े हर क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। राष्ट्र योजना एवं विकास के लिए डेटा आवश्यकताओं को पूरा करता है, यह जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए प्रशिक्षण में सभी को ध्यान लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा प्रशिक्षण में प्राप्त अनुदेश पुस्तिका का बारीकियों से अध्ययन करने का निर्देश दिया, ताकि जनगणना 2027 जो की एक डिजिटल जनगणना है इस कार्य के दौरान कोई भी चूक से बचा जा सके और आंकड़े सही एवं सटीक प्राप्त हो। जिला जनगणना पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनगणना का कार्य विश्व का सबसे बड़ा प्रशासनिक कार्य है, इसके आंकड़े देश, राज्य, जिला तथा ग्राम स्तर तक विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, जनगणना का कार्य एक समयबद्ध कार्य है इसे तय समय सीमा के अंदर कार्य करना होता है। इसके आधार पर विभिन्न योजनाओं का कार्यान्वयन किया जाता है। इसलिए जनगणना 2027 प्रथम बार डिजिटल जनगणना होने के कारण लोगों को काफी सावधानी पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करना है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि भारत की जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना जो कि पूर्णतः डिजिटल रूप में आंकड़े प्राप्त किए जाएंगे। फील्ड ट्रेनर जिला स्तरीय प्रशिक्षण के जिले के सभी चार्जों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। सभी फिल्ड प्रशिक्षकों को सैद्धांतिक प्रशिक्षण के साथ-साथ गांव में फिल्ड प्रशिक्षण भी दिया गया।
पहले डिजिटल जनगणना होने के कारण आंकड़े मोबाइल ऐप के माध्यम से एकत्रित किए जाएंगे तथा पहली बार आम नागरिकों के लिए Self Enumeration (स्व-गणना) की सुविधा रहेगी। जो HLO कार्य प्रारंभ होने के पहले 15 दिन के लिए पोर्टल प्रारंभ हो जाएगा। प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय, रांची से मास्टर प्रशिक्षक के रूप के सहायक निदेशक ज्ञानचंद्र महतो एवं DSO Mahgama आलोक वरण केशरी द्वारा दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश पाठक एवं ज्ञानेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।



