शामली

गैर जमानती वारंटी में फरार आरोपी गिरफ्तार

झिंझाना पुलिस की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना : जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देश पर गैर जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शुक्रवार को थाना झिंझाना पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने माननीय न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे अभियुक्त रामकिशन पुत्र मलखान निवासी ग्राम पटनी परतापुर, थाना झिंझाना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। आरोपी काफी समय से न्यायालय में पेश न होकर फरार चल रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। थाना झिंझाना पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जल्द ही अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी वारंटी या अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इसी क्रम में पुलिस टीम लगातार सक्रिय है और विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर वांछित अभियुक्तों को पकड़ने का कार्य कर रही है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही, फरार चल रहे अन्य आरोपियों में भी पुलिस का खौफ बना हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button