गोड्डा

गोड्डा में 188 नव नियुक्त चौकीदारों का प्रशिक्षण संपन्न

पासआउट परेड में दिलाई गई शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : जिला में 188 नव नियुक्त चौकीदारों का एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के समापन के बाद गोड्डा पुलिस लाइन में भव्य पासआउट परेड का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रशिक्षित चौकीदारों ने अनुशासन और समर्पण का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान गोड्डा उपायुक्त ने सभी चौकीदारों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनता की सेवा के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि चौकीदार ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की अहम कड़ी होते हैं और उनकी जिम्मेदारी समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। एक महीने तक चले इस कड़े प्रशिक्षण में चौकीदारों को कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, सतर्कता और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के गुर सिखाए गए। खास बात यह रही कि इस प्रशिक्षण में महिला चौकीदारों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने परेड में बेहतरीन प्रदर्शन किया।पासआउट परेड के दौरान मार्च पास्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्लाटून को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोड्डा के पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी (SDM), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), प्रशिक्षु डीएसपी, थाना प्रभारी सहित कई पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन देशभक्ति और सेवा भावना के साथ हुआ, जिसमें सभी नव नियुक्त चौकीदारों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button