
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भिवाड़ी (पथरेड़ी)। फैक्ट्री के सामने अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और हिरासत की कार्रवाई ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है। मजदूरों का आरोप है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन से गुहार लगा रहे थे, लेकिन सुनवाई के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही खैरथल-तिजारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री प्रबंधन से तीखी बातचीत कर मजदूरों की मांगों को तुरंत मानने की मांग की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्रवाई को पूरी तरह अन्यायपूर्ण और दमनकारी बताया। और उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक की आवाज़ उठा रहे मजदूरों पर लाठीचार्ज करना बेहद शर्मनाक है। यह सीधा-सीधा मजदूरों के अधिकारों का दमन है। अगर सरकार और प्रशासन ने जल्द इस मामले में कार्रवाई नहीं की और मजदूरों की जायज़ मांगें नहीं मानीं, तो कांग्रेस पार्टी मजदूरों के साथ सड़क पर उतरेगी
बलराम यादव ने चेतावनी दी कि मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर हालात को सामान्य बनाने और श्रमिकों को न्याय दिलाने की मांग की। ऐसा अवसर पर विद्युत कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पवन खटाना यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत आसिफ खान मास्टर खुर्शीद खान अर्जुन राजपूत साहुन खान सिद्धांत शर्मा सुनील पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित है


