खैरथल

सप्ताहिक समीक्षा एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा एवं जिला पर्यावरण समिति कि बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमओ एवं सीएमओ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों का निस्तारित करने के निर्देश दिए। संयुक्त निदेशक सूचनाओं प्रौद्योगिकी विभाग ने बताया कि जिले का सेटिस्फेक्शन प्रतिशत में पहले कि अपेक्षा वृद्धि हुई है।
बैठक में ई-फाइल डिस्पोजल की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने प्रत्येक सप्ताह की प्रगति को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि जिले के प्रत्येक विभाग की प्रगति की समीक्षा की जा सके।
जिला कलेक्टर ने जीएसएस की भूमि आवंटन, घुमंतू जनजाति के पट्टा वितरण, पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला पर्यावरण समिति की बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने हरियालो राजस्थान के तहत इस वर्ष जिले को प्राप्त लक्ष्य 10.18 लाख को प्राप्त करने हेतु अभी से ही विभागों द्वारा व्यापक कार्य योजना तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रत्येक विभाग के लक्ष्य को बताते हुए उन्होंने विभागों को जगह चिन्हित कर मियावाकी पद्धति से पौधारोपण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता जेपी बैरवा, सहायक निदेशक वेद प्रकाश सैनी, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, मंडी सेक्रेटरी राजेश कर्दम, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पूरणमल मीणा, समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, कोषाधिकारी अधिकारी सुरेश कुमार बंसल, जेएमओ मंडी प्रियंका प्रजापत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button