अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास से मनाई

बावड़ी। शहिद दीपचंद वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी के विद्यालय प्रांगण में भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। मुख्य अतिथि फूलचंद हरितवाल, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण राम वर्मा अध्यक्षता विमला देवी बाजिया प्रशासक बावड़ी, वीरांगना सरोज देवी तथा मुख्य वक्ता हजारीलाल शर्मा एडवोकेट राजस्थान हाई कोर्ट रहे। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व राजकीय सेवा में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। वक्ताओं द्वारा बाबा साहेब के बताये हुये रास्ते पर चलते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर गोपाल सिंह बाजिया, भूदाराम बगड़िया, मालीराम सोगन, मंजीत सीआईडी बंशीधर तिरदिया, जितेंद्र सिंह शेखावत, बद्रीस भावरिया, सुभाष मडूसिया, महेश ओसवाल, गीगराज वर्मा ,मुरलीधर पांवडा, राजेंद्र सिंह घटाला, रणवीर घटाला, भागीरथ सबल, जुगल किशोर सबल, दीपक मडूसिया आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया। मंच संचालन का कार्य सविता व्याख्याता व गणेश राम वर्मा प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम और मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामवासी मातृशक्ति व बच्चे उपस्थित रहे।




