कानपुर

अग्निकांड पीड़ितों ने लिया न्याय के लिए सत्याग्रह का संकल्प

बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ खोला मोर्चा

 29 परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए व्यापार मंडल ने बाबा साहेब अंबेडकर के प्रतीक चित्र के सामने शपथ ले कर कसी कमर
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कानपुर : फूलबाग फलमंडी की ढाल पर हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों ने न्याय की आस में अब सत्याग्रह का रास्ता चुन लिया है उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के बैनर तले आयोजित एक सभा में अग्निकांड से तबाह हुए 29 परिवारों ने शपथ ली कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा और न्याय नहीं मिल जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर सर्वप्रथम सुरेंद्र सविता जी ने बाबासाहेब के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया । व्यापार मंडल की इमराना ख़ान ने स्मस्त पीड़ितों और संगठन सदस्यों को शपथ दिलाई और सबने संकल्प लिया कि वे अपने स्वाभिमान को वापस लेकर रहेंगे और ये हक की लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ेंगे ।
संचालन रामशंकर वर्मा ने किया। ये कार्यक्रम श्री आनंदी सेना एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के तत्वाधान में आयोजित हुआ सत्याग्रह स्थल पर मौजूद उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने प्रशासन और बिजली विभाग को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि यह अग्निकांड कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही का परिणाम है। ये न्याय आंदोलन स्वाभिमान वापस लेने का है। दुकानदार कोई भिखारी या अपराधी नहीं है। आत्मस्वाभिमान के साथ अपना और अपने परिवार का लालन पालन कर रहे थे लेकिन जर्जर तारों और विभाग की अनदेखी के कारण 29 परिवारों के सिर से छत छिन गई और उनकी जीवन भर की पूंजी राख हो गई। सिद्धार्थ काशीवार ने स्पष्ट किया कि संगठन इन बेसहारा परिवारों को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्होंने प्रमुखता से निम्नलिखित मांगें उठाईं तकाल मुआवजा पीड़ित 29 परिवारों को उनके नुकसान के रूप में 2,75,000/- तुरंत आर्थिक राहत दी जाए, बेघर हुए परिवारों को फिर से जीवन शुरू करने के लिए पुराने स्थान पर भेजा जाये और बिजली विभाग के जिन अधिकारियों की लापरवाही से यह लोमहर्षक घटना हुई, उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
अग्निकांड स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में पीड़ितों का दर्द छलक उठा। सिद्धार्थ काशीवार ने कहा, “हम यह सत्याग्रह इसलिए कर रहे हैं ताकि इन गरीबों की आवाज़ जिम्मेदार अधिकारियों के कानों तक पहुंचे इन परिवारों को फिर से खड़ा करना हमारी प्राथमिकता है। यदि शासन-प्रशासन ने जल्द ही सुध नहीं ली,तो यह आंदोलन सत्याग्रह में परिवर्तित हो जाएगा। समारोह के अंत में सभी पीड़ितों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संकल्प लिया कि वे संविधान प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए अपने हक की लड़ाई को सड़क से लेकर शासन तक लड़ेंगे इस दौरान बड़ी संख्या में आनंदी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अजय जायसवाल आनंदी,पवन यादव,राजेंद्र राज,संतोष लोधी,मनीष गौतम,अजय कनौजिया,दिनेश पांडे,व्यापार मंडल के पदाधिकारी अजय प्रकाश तिवारी,उर्मिला दिवाकर,मनोज गुप्ता,दिनेश महाराज,कृष्ण मोहन शुक्ला,दिलीप सिंह,राखी विज और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button