
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद।आजाद समाज पार्टी के स्थानीय कार्यालय पर मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और “जय भीम” के गगनभेदी नारों से पूरा कार्यालय परिसर गूंज उठा।
श्रद्धांजलि और माल्यार्पण कार्यक्रम की शुरुआत नगर अध्यक्ष शाहरुख रज़ा, वार्ड 26 से संभावित प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य प्रतिभा सिंह, भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवओम सागर और जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सागर सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर लगभग 200 लोग एकजुट हुए।
नेताओं ने किया बाबा साहब को याद अपने संबोधन में नगर अध्यक्ष शाहरुख रज़ा ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब ने देश के लिए संविधान लिखा और हमें हमारे अधिकारों से अवगत कराया। हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।”भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवओम सागर ने बाबा साहब के जीवन और संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं प्रतिभा सिंह ने भारत के इतिहास में बाबा साहब के अतुलनीय योगदान की सराहना करते हुए सभी को 135वीं जयंती की हार्दिक बधाई दी।इस विशेष अवसर पर नगर अध्यक्ष शाहरुख रज़ा ने उपस्थित पत्रकारों को पेन व डायरी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में देर से पहुंचे भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सागर का पगड़ी बांधकर और डायरी-पेन देकर विशेष स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को सूक्ष्म जलपान कराया गया। नई नियुक्तियों से पार्टी को मिली मजबूती जयंती के शुभ अवसर पर पार्टी संगठन को भी विस्तार दिया गया। शावेज़ मियां को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और उन्हें नगर सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि नदीम रज़ा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।कार्यक्रम में भीम आर्मी के धर्मेंद्र सागर, सुवीर आज़ाद, खालिद प्रधान, आले हसन इमरान, बबलू सागर, शोएब खान, अमर, मुजीब, बिलाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाबा साहब की जयंती पर इस भव्य आयोजन ने शाहाबाद में सामाजिक एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।

