गोड्डा

बिशनपुर में 39 साल बाद विराट जलसा का आयोजन

जलसा में पहुंच रहे हैं एक से बढ़कर एक इस्लामी विद्वान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
जलसे में मंत्री सहित कई जनप्रतिनिधियों की हो रही भागीदारी
ठाकुरगंगटी। भगैया बिशनपुर में 39 साल बाद विराट जलसा इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन गुरूवार से होने जा रहा है। बताते चलें कि ठाकुरगंगटी प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र भगैया बिशनपुर के सरजमीन पर 39 साल बाद इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस विराट जलसा का भव्य आयोजन आज होने जा रहा है।इस संबंध में जलसा कमेटी के सचिव निसार अहमद ने बताया कि इस विराट जलसा में देश के जाने-माने अलीम ए दीन तशरीफ़ ला रहे हैं। जिससे लेकर क्षेत्र में हर्सोल्लास का माहौल व्याप्त है। कमेटी के द्वारा विराट जलसा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हजारों हजार की संख्या में लोग जलसा में शामिल होकर ज्ञान की गंगा में गोता लगाएंगे।बताया कि सैयद मिराज रब्बानी, मदनी साहब सऊदी अरबिया, मौलाना जर्जिस अंसारी, सिराजी चतुर्वेदी इटावा, मौलाना फजलुर्रहमान, सिराजी चतुर्वेदी इटावा, मौलाना डॉक्टर अब्दुल गफ्फार सल्फी बनारसी, मौलाना जमील अख्तर सफीक सीतामढ़ी, मौलाना इमामुल इस्लाम असरी देवघर शामिल है। वही, विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा, बोरगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनंजय सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कु, राजमहल विधानसभा के विधायक ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा इस जलसा कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button