बोकारो

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। नावाडीह प्रखंड स्थित आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति नावाडीह के द्वारा मंगलवार को कृषक पाठशाला सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।समारोह का शुभारंभ समिति के सचिव बासुदेव शर्मा के द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया।

इस अवसर पर समिति के सचिव श्री बासुदेव शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि– संविधान निर्माता के रूप में प्रसिद्ध बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को पूरे देश में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जाती है। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। उनका पूरा जीवन समाज के वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित रहा है। वे सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत एवं समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। बाबा साहेब शिक्षा को सामाजिक सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम मानते थे, और यही कारण है कि उनकी जयंती को ‘समानता दिवस’ एवं ‘ज्ञान दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है।”

मौक़े पर अनवर अंसारी, अजय कुमार, आशीष कुमार, अरुण कुमार, हरि महतो, पिंकी देवी, पुष्पा देवी, सहित कई लोग उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button